राजीव कुमार ब्यूरो प्रमुख 


  • भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते डिप्टी सीएम बृजेश पाठक एवं अन्य
  • डिप्टी सीएम ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर दिया जोर
  • डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने भाजपा कार्यालय पर ली पदाधिकारियों की बैठक
  • कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुन कराया निराकरण

फिरोजाबाद। शुक्रवार को प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने पार्टी कार्यालय पर जनप्रतिनिधियों, जिला व महानगर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कार्यकर्ताओं की समस्या सुन उनका निराकरण कराया।
भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक में डिप्टी सीएम ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा गांव, गरीब, किसान के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है। फिरोजाबाद में उच्च कोटि की स्वास्थ्य व्यवस्था सबको मिले इसके लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। हर स्थिति में हम सब कुछ शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, आम जनमान